जशपुर: खरीफ सीजन में किसानों को राहत, जशपुर में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, ₹37.79 करोड़ का कृषि ऋण वितरित
खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में किसानों के लिए खाद, बीज और कृषि ऋण की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कृषि एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त प्रयासों से 44 सहकारी समितियों में उर्वरक और बीज का भंडारण किया गया है, जिससे किसानों को समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो रही है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से बुधवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के