नुआंव: गर्रा के समीप से दो पीस शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा
Nuaon, Kaimur | May 19, 2024 नुआंव थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गर्रा के समीप से दो पीस शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच करते हुए नुआंव थाने कि पुलिस ने आरोपी को रविवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया। नुआंव थाना प्रभारी ने बताया की रफ्तार आरोपी गर्रा गांव का रहने वाला चंद्रमा राम बताया जाता है।