प्रमुख गौतम कु. रवानी की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 5 बजे सारठ प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। CHC प्रभारी डॉ. जियाउल हक ने 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक उन्मूलन कार्यक्रम चलाने के लिए गठित टास्क फोर्स की चर्चा करते प्रभावित क्षेत्रों में रात में रक्त पट्ट संग्रह होने की बात कही। प्रमुख ने पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की बात कही।