कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे खेत में मौजूद एक आदिवासी महिला पर उस समय आफत का पहाड़ टूट पड़ा जब खेत में महिला को अकेला देख लगभग चार अज्ञात बदमाश घुस गए और महिला को बुरी नीयत से पकड़ने लगे। यह तो गनीमत रही की महिला की चीख पुकार सुनकर कुछ लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले