सकरा: गोपालपुर: कदाने नदी में शौच करने गए अधेड़ की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित कदाने नदी में डूबने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नदी से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई । मृतक का पहचान उक्त गांव के 50 वर्षीय राम पुकार पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वे सुबह में शौच करने के लिए नदी किनारे गए थे।