हुरडा स्थित विवेकानंद केन्द्र विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य, रोबोटिक्स, स्पेस एस्ट्रोनॉमी व कला पर आधारित प्रदर्शनी का आज गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी दिव्य राज सिंह चुंडावत तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष एन.के. बहेड़िया व एलएनजे ग्रुप के वरिष्ठ महाप्रबंधक पवन गुप्ता रहे।