बेलदौर: खगड़िया डीएम ने बेलदौर प्रखंड में कोसी कटाव का लिया जायजा, दिए कई निर्देश
जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर ने बुधवार के सुबह से शाम पांच बजे तक बेलदौर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जमीनी हकीकत की विस्तृत जानकारी ली। डीएम ने कोसी कटाव से लेकर झोपड़ी में चल रहे स्कूल, कुर्बन के एकमात्र डिग्री कॉलेज और बाढ़ पूर्व तैयारियों तक हर मुद्दे पर अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया और तुरंत एक्शन लेने का फरमान सुनाया। इतमादी पंचायत के स्वर्णप