कन्नौज: थाना सौरिख क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर चलती बस से गिरी महिला घायल, तिर्वा मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक स्लीपर बस जब जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र में 155 किलोमीटर के पास पहुंची। तो बस से एक महिला नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस पहुंची और घायल महिला को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एंबुलेंस चालक ने बताया कि महिला चलती बस से गिरी थी। बस चालक ने वाहन नहीं रोका। महिला लखनऊ से आगरा बस से जा रही थी।