चंदेरी: ग्राम बडेरा निवासी मोहन नरवरिया के घर से चोर ले गए सोने चांदी के आभूषण, पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी मोहन नरवरिया उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम बडेरा ने बताया कि 6 जून की मध्य रात्रि करीबन 12:00 बजे से 4:00 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर मेरे घर से करीबन 98 हजार रुपए कीमती सोने चांदी के आभूषण चोरी करके ले गया जिनको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिले। चंदेरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे क