हरदा: हरदा नगरपालिका के सीएमओ बदले, रोशन बाथम संभालेंगे जिम्मेदारी।
Harda, Harda | Jun 17, 2026 आज 17 जून सुबह 11 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में हरदा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कमलेश पाटीदार का स्थानांतरण नगर परिषद डिंडोरिया, जिला दमोह कर दिया गया है। वहीं छिंदवाड़ा में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर रोशन बाथम को हरदा नगर पालिका का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है।