जगदलपुर: बारिश ने बिगाड़ा दीपावली त्यौहार का स्वाद, पटाखा व्यवसायी हुए निराश, अजय पटवा ने कहा- होगा बड़ा नुकसान
नगर में सोमवार शाम 7 बजे से हो रही बारिश ने दीपावली के त्योहार का मज़ा खराब कर दिया है. अच्छे व्यापार की उम्मीद लगाए फटाखा व्यापारियों के लिए ये बारिश मुसीबत बनकर बरसी, वहीं. दीपावली में आम लोगों को भी बारिश ने निराश कर दिया।अचानक हुई तेज बारिश से फटाखा व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा, लालबाग मैदान में लगे फटाखा दुकानों में पानी भर गया।