नजीबाबाद: नांगलसोती में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मृतक श्यामपुर उत्तराखंड का निवासी था
गुरुवार 12:00 बजे रात जानकारी के अनुसार नांगलसोती में भागूवाला-सराय आलम नहर पटरी मार्ग पर कोट सराय के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के श्यामपुर निवासी 32 वर्षीय अमित सिंह के रूप में हुई है।
बुधवार की देर रात राहगीरों ने नहर पटरी मार्ग पर हादसे की सूचना पुलिस को दी।