कांडी: भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प को लेकर हरिहरपुर में की टिफिन बैठक
Kandi, Garhwa | Oct 13, 2025 भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर पूरे देश में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत गढ़वा जिला के हरिहरपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष बिनोद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में किसान मोर्चा द्वारा टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे शामिल हुये।