प्रखंड कार्यालय मैदान धोरैया में नाइट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। देर रात उत्साह और उमंग के साथ टूर्नामेंट का समापन हुआ। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे आयोजक सह अधिवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि खिताबी भिड़ंत में सनराइजर्स क्रिकेट क्लब गोड्डा ने डेरमा की टीम को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।