आगरा में शीतलहर के चलते जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने नगरायुक्त के साथ शहर के विभिन्न रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, अलाव, गैस हीटर, प्रकाश, गद्दा, पेयजल व अन्य सुविधाओं की जांच कर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों से संवाद कर फीडबैक लिया और फुटपाथ पर सो रहे लोगों से रैन बसेरों में आश्रय लेने की अपील की।