राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए. इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की विधिवत् पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की.