गाज़ीपुर: दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने एक ही बाइक पर सवार परिवार को रौंदा, मासूम समेत 3 की मौत, 2 घायल, SP सिटी ने की घटना की पुष्टि
गाजीपुर के सैदपुर में रविवार को एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में देवरानी-जेठानी और दो माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और एक वर्षीय बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।