बरहट: जमुई में रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंची युवती की जान बची, ग्रामीणों और रेलवे गैंगमैन की सतर्कता से टला हादसा
Barhat, Jamui | May 30, 2026 जमुई रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक 19 वर्षीय युवती की जान ग्रामीणों और रेलवे गैंगमैन की सतर्कता से बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर 3 बजे से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोना मुसहरी निवासी कारु मांझी की पुत्री घरेलू विवाद से नाराज होकर रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गई थी।