गोला थाना क्षेत्र के बांहपुर गांव में एक घर के बरामदे से घरेलू गैस सिलेंडर चोरी हो गया। यह घटना बीती रात हुई और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक सिलेंडर ले जाते हुए स्पष्ट दिख रहा है। बांहपुर निवासी संजय दुबे की हार्डवेयर की दुकान सड़क किनारे है, जबकि उनका घर दुकान के पीछे है।