जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों से तय मात्रा से कम धान खरीदे जाने की शिकायत पर कांग्रेस पूर्व विधायक विनय भगत ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी में कटौती पर नाराजगी जताई। सोमवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है, फिर किसानों से प्रति एकड़ केवल 14