बुधवार को मिली जानकारी अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड सुविधा ठप पड़ी है। रोजाना जांच के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग निजी क्लीनिकों में महंगी जांच करवाने को मजबूर हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल सेवा बहाली की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।