ईसागढ़: "सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत ईसागढ़ में मैराथन दौड़ के जरिए साइबर सुरक्षा का दिया संदेश"
ईसागढ़ में पुलिस मुख्यालय भोपाल के "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत मंगलवार को शाम लगभग पांच बजे साइबर जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें|