धार: धार में कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ, 'चलो खेत की ओर' रथ को दिखाई हरी झंडी
Dhar, Dhar | May 29, 2025 भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ दिनांक 29 मई 2025 को धार से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा रहे। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने उपस्थित कृषि एवं संबंधित विभागों को संबोधित किया।