चंद्रदीप थाना परिसर में जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बुधवार को 4 बजे जनसंवाद कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में भूमि विवाद, ट्रैफिक व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और साइबर क्राइम जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। एसपी ने छोटे विवाद आपसी सहमति से सुलझाने की अपील की।