नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार शाम करीब 7:00 बजे वीडियो जारी करके अंता विधानसभा के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को वोट देने की अपील की है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो जारी करके अंता विधानसभा क्षेत्र की जनता से यह अपील की है।