रालोद के विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार ने सोमवार दोपहर एक बजे मांट तहसील के गांव खाजपुर के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज देश विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था बन चुका है,आज उत्तरप्रदेश बीमारू राज्य नहीं रहा है, अब प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है,आज देश और प्रदेश की सरकारें हर वर्ग के कल्याण की योजनाओं को चला रही हैं