दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल में छात्र-छात्रा अश्लील हरकत कर रहे थे। पूरी घटना ट्रेन में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिख रही लड़की स्कूल यूनिफॉर्म पहने है। दावा किया जा रहा कि लड़की शहर के एक बड़े स्कूल की छात्रा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक छात्रा की पहचान या स्कूल को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।