राजातालाब: वाराणसी के कपसेठी में ट्रेलर की चपेट में आने से अध्याय की हालत गंभीर
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 10बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सकलपुर गांव के अध्यापक अशोक कुमार पटेल अपनी बाइक से सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय जा रहे थे। वे लोहाराडीह गांव के समीप पहुंचे ही थे कि एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अध्यापक के दोनों पैर और एक हाथ बुरी तरह कुचल गया।