राजातालाब: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह 5:30बजे एक सड़क हादसा हुआ। अखरी के उपासना नगर स्थित शिव साधना होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अखरी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान के लिए कई प्रयास किए गए। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।