कुंभराज नगर में मरघट शाला रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले मे गिर गई। 26 नवंबर को वायरल वीडियो और घटना में जैसा प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा, बाइक पर पति-पत्नी और बच्चे सवार थे। अनियंत्रित होकर बाइक नाले में गिर गई। गनीमत यह रही कि पूरा परिवार सकुशल बच गया। लोगों ने मदद कर नाले से बाइक निकाली, इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई।