करेरा: करैरा पुलिस की अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, झंडा-गधाई रोड से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
करैरा। पुलिस थाना करैरा द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए झंडा-गधाई रोड से अवैध रेत से भरे हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों एवं उनके स्वामियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर प्रकरण अग्रिम कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को भेज दिया है