सुसनेर: मोडी में तेज हवा का कहर, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 बच्चे घायल, 2 जिला अस्पताल रेफर
आज रविवार की शाम को 4 बजे के लगभग तेज हवा के कारण ग्राम मोडी में घर के अंदर बनी पक्की दीवार के गिरने से 1 ही परिवार के 4 बच्चे घायल हो गए। जिनको पुराना बस स्टेण्ड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया। यहा डॉक्टर हर्षिता टटवाल के द्वारा सभी का इलाज कोय गया।इनमें से 2 बच्चो को गम्भीर चोटे आने पर आगर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।