शाहजहांपुर: बिलारिमपुर में 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के भाई ने लगाया हत्या का आरोप
बिलारिमपुर में 25 वर्षीय निशा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को मारपीट कर फंदे पर लटकाया गया है। निशा देवी की शादी चार साल पहले सिंधौली के अहिवरन से हुई थी। एक महीने पहले वह बंडा थाना क्षेत्र के बिलारिमपुर निवासी रामजीत के साथ चली गई थी। मंगलवार को निशा ने अपने मायके फोन कर बताया था कि रामजीत उसके साथ म