लूणकरणसर आगामी मकर संक्रांति पर्व से पहले पतंगबाजी के शौक ने एक बार फिर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा तेज धार वाला चाइनीज मांझा न केवल कानून की धज्जियां उड़ा रहा है, बल्कि यह पक्षियों और आमजन के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। कस्बे के वार्ड संख्या 32 में उड़ता करजां पक्षी घायल हो गया।