इसुआपुर: सढवाड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में टोटो चालक की हुई मौत
Ishupur, Saran | Jul 5, 2026 इसुआपुर थानाक्षेत्र के सढ़वाड़ा बाजार पर हुई सड़क दुर्घटना में टोटो चालक की मौत हो गयी जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। रविवार की दोपहर बारह बजे पुलिस ने बताया कि सढ़वारा बाजार के पास एक टोटो चालक को पिछे से कार ने ठोकर मार दिया जिससे चालक घायल हो गया और अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।