कोडरमा: कोडरमा उप विकास आयुक्त ने लघु एवं कुटीर उद्योगों का किया निरीक्षण
कोडरमा उप विकास आयुक्त रवि जैन ने शुक्रवार को 1 बजे मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के तहत जिले में संचालित विभिन्न लघु एवं कुटीर उद्योग इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने चंदवारा के बेकरी एवं मशरूम उद्योग, इंदरवा बस्ती स्थित जूट क्राफ्ट इकाई तथा तिलैया की मिक्सचर फैक्ट्री का भ्रमण कर उद्यमियों से उत्पादन, विपणन एवं रोजगार सृजन की जानकारी ली।