बड़वाह: बड़वाह ओंकारेश्वर खेड़ीघाट के विकास हेतु अलग से होगा विकास प्राधिकरण का गठन,विधायक बिरला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त
प्रदेश में सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय समिति ने बड़वाह, ओंकारेश्वर और खेड़ीघाट क्षेत्र को मिलाकर नया विकास प्राधिकरण गठित करने को मंजूरी दे दी है। इससे खंडवा और खरगोन जिले के विकास कार्यों में तेजी आएगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में सिंहस्थ 2028 के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की छठवीं बैठक में एक दिन पूर्व लिए गए है।