सदर: प्रयागराज में भीषण गर्मी, पारा 44.5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, हीट वेव का अलर्ट, प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला
Sadar, Allahabad | May 17, 2026
प्रयागराज में आंधी और बारिश थमने के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकलने के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं और सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।मौसम विभाग की ओर से हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है।