भोरे: भोरे में शारदीय खरीफ महा अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, BDO समेत कई अधिकारी मौजूद
भोरे प्रखंड कृषि कार्यालय के परिसर में शारदीय खरीफ महा अभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री एवं भोरे विधायक की प्रतिनिधि के रूप में प्रखंड जदयू अध्यक्ष नितेंद्र राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।