ईसानगर में लगने वाले मेले में बिना अनुमति संचालित हो रहे ओवरहाइट झूलों का मामला रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि धौरहरा तहसील क्षेत्र के एक ग्रामीण ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे मेले में चल रहे ऊंचे झूलों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अधिकारियों मे मचा हड़कंप।