धरनावद थाने के धरनावद गांव में दुकान पर जा रहे फरियादी दीवान सिंह के साथ गांव के ही बंटी ने मारपीट कर दी है|फरियादी ने बताया कि मैं दुकान पर जा रहा था तभी आरोपी आया और पुरानी रंजिश पर से मुझे मां बहन की गालियां देने लगा मैं गालियां देने से मना किया तो उसने मेरी मारपीट की मेरी आवाज सुनकर मेरी पत्नी आई तो आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया जिससे उसके चोट लग गई|