कोटवा सोना देवी सुंदर देवी मंदिर में शुक्रवार रात कलाकारों के द्वारा गणेश वंदना गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत की गई। जो दर्शक दीघा में बैठे दर्शकों का मन मोह लिया। बता दे कि मंदिर में नौ दिवसीय रामचरित महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। जिसमे दिल्ली से आए कलाकारों के द्वारा प्रतिदिन रात को शानदार गीत,संगीत के माध्यम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।