खगड़िया: दाननगर में ₹23 लाख की लागत से आरसीसी नाला निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
खगड़िया: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 अंतर्गत दाननगर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। करीब 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर सभापति अर्चना कुमारी के द्वारा शनिवार शाम 4:00 को किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से जलजमाव