मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सूचना पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। ओर वहान को पकड़ने के निर्देश देते हुए शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।