कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में रामादेवी फ्लाईओवर पर ट्रक ने वन में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, डिवाइडर से टकराकर पलटा, 3 लोग घायल
चकेरी थाना क्षेत्र में रामादेवी फ्लाइओवर पर गुरुवार दोपहर 2 बजे एक सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर के चौडगरा से नौबस्ता जा रही एक वैन को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद हाईवे पर पलट गई।इस हादसे में वैन चालक सहित तीन लोगों की जान बच गई, हालांकि वैन में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं।