शिकोहाबाद: जमालीपुर में बुजुर्ग महिला पर कुत्ते का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी
शिकोहाबाद के जमालीपुर गांव में एक बुजुर्ग महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।यह घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। जमालीपुर निवासी 60 वर्षीय स्नेहलता पत्नी सुरेश चंद्र अपने घर से पशुओं को चारा डालने जा रही थीं।