ऊंचाहार: अभिमान सिंह का पुरवा, अरखा गाँव के पास बंदरों ने मोर पर किया हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अभिमान सिंह का पुरवा अरखा गाँव के पास शनिवार की शाम, ग्रामीणों की तत्परता के चलते राष्ट्रीय पक्षी की जान बचाई गई है।दरअसल गाँव के पास खेतों में टहल रहे मोर पर बन्दरो ने हमला कर दिया, बन्दरो के हमले से मोर गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जान बचायी ,सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे वनविभाग के सुपुर्द किया है।