शनिवार को दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित झींझक रेलवे स्टेशन के पास थाना मंगलपुर क्षेत्र की एक महिला आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गई। महिला को संदिग्ध हालत में देखकर एक राहगीर ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी झींझक के हेड कांस्टेबल नृपेंद्र प्रताप सिंह व कांस्टेबल अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित