धौरहरा: ईसानगर के मिर्जापुर गांव मे घाघरा नदी पर चल रहे निर्माण कार्य में भारी अनियमिताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ईसानगर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में घाघरा नदी पर चल रहे निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्रामीणों द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें निर्माण कार्य में बालू की मिट्टी का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। वीडियो में ग्रामीण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।