हरदा: हरदा मंडी में 6 दिन नीलामी नहीं, दीपावली के कारण 18 से 23 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा
Harda, Harda | Oct 15, 2025 दीपावली त्योहार के मद्देनजर हरदा कृषि उपज मंडी में आगामी छह दिनों तक कृषि उपज की खरीदी बंद रहेगी। आज 15 अक्टूबर शाम 5 बजे कृषि उपज मंडी के सचिव हरनारायण भिलाला ने बताया कि ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने धनतेरस, रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज जैसे त्योहारों के चलते इस अवधि में मंडी में उपज खरीदी में शामिल न होने का निवेदन किया था।